कनखल में दो शराब मफियों पर गुण्डा एक्ट
हरिद्वार। पुलिस ने दो शराब माफियां के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की है जो कि लम्बे समय से क्षेत्र में शराब के अवैध् कारोबार से जुडे थे और लोगों में दहशत फैलाते हुए अवैध शराब के धंंधे को संचालित कर रहे थे।
कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्रा में लम्बे समय से शराब के अवैध् कारोबार में लिप्त गौरव पुत्र रवि निवासी बैरागी कैम्प कनखल हरिद्वार और करन पुत्र रघुनाथ निवासी कुम्हारघडा कनखल हरिद्वार के खिलाफ कई बार कार्यवाही की गयी। लेकिन बाहर आते ही दोबारा शराब के अवैध् कारोबार मे जुड जाते। जो भी इनके अवैध् कारोबार का विरोध करता उनकोे ध्मकी देकर लोगों में खौपफ पैदा करने का काम किया जा रहा था। जिसको देखते हुए पुलिस ने दोनों शराब मापिफयों के खिलापफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी है।


