Newsउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

गंगा से मिला अज्ञात युवक का शव


हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा में युवक का शव मिला सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराएं पर सफलता नहीं मिली ।पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया । रेत बजरी में दबे होने के कारण शव बुरी तरह से गल चुका था।

नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी की अलकनंदा घाट पर रेत बजरी में दवा युवक का सब मिला है सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को गंगा से बाहर निकाला शिनाख्त के प्रयास कराए शिनाख्त ना होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच में थी। शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।