*नगर उद्योग व्यापार मंडल के निष्पक्ष चुनाव को लेकर रवि जैन ने दिया (जिला उपाध्यक्ष) पद से इस्तीफा!*

ऋषिकेश दिनांक 25 मार्च 2021_
ऋषिकेश के रवि जैन ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल को व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दिया है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल को दिए पत्र में रवि जैन ने लिखा है कि प्रथम बार नगर उद्योग व्यापार का आम चुनाव संपन्न कराया जा रहा है, जिसमें वह प्रत्याशी विशेष की ओर से चुनाव संयोजक हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि निष्पक्ष चुनाव होने की दृष्टि से मैं जिला अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं जो कि नैतिकता की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। साथ ही रवि जैन ने अपने इस्तीफे के साथ पक्षपात करने वाले पदाधिकारी को पद मुक्त करने की मांग भी की है।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा को भी इस संबंध में उन्होंने अवगत कराया है एवं उनसे मांग की है कि प्रदेश के दो पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं एवं बैठकों में सम्मिलित हो रहे हैं जो कि प्रदेश के निर्देशों का उल्लंघन के साथ-साथ आचार संहिता का भी उल्लंघन है।
अतः इनको तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करने की कृपा करें।
