News

राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय उत्तरकाशी मे मनाया गया विश्व एड्स दिवस

महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एड्स के वैज्ञानिक पक्ष पर डॉ आकाश मिश्रा, सामाजिक पक्ष पर डॉ रमेश सिंह ,एवं सांस्कृतिक नैतिक पक्ष पर डॉक्टर डी डी पैन्यूली के द्वारा विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एम पी एस परमार एवं आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विपिन चंद्र शाह के द्वारा किया गया। दितीय प्रतियोगिता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता थी इस प्रतियोगिता मैं सभी एनएसएस स्वयं सेवियो के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर डॉ उषा रानी नेगी, डॉक्टर नंदी गढ़िया, डॉ कमल कुमार बिष्ट ,डॉक्टर एमपी तिवारी, डॉक्टर बचन लाल ,डॉ रुचि कुलश्रेष्ठ डॉक्टर जय लक्ष्मी रावत , डाक्टर रिचा धीमान,डॉ अर्जुन रवि ,डॉ गणेश चंद्र, डॉ विनोद कुमार डॉ आराधना, डॉ डीके सिंह ,डॉ सी एम कोटनाला ,डॉक्टर शीशपाल आदि मौजूद रहे।