*ऋषिकेश पुलिस ने किया युवक को 6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी “एक्टिवा” सीज।*

ऋषिकेश, दिनांक 28 जुलाई 2021_
पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत, 06 (छः) ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को एक्टिवा स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि अवैध नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत उच्च अधिकारियों द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

उक्त अभियान के तहत चेकिंग के दौरान गठित टीम के द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2021 को एक एक्टिवा स्कूटी सवार चालक हरबंस लाल उर्फ छोटू उम्र 39 वर्ष पुत्र सोमचंद निवासी सुमन विहार बापू ग्राम गली नंबर 10 आईडीपीएल ऋषिकेश को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 6 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शिवराम (चौकी प्रभारी ऐम्स), कांस्टेबल संदीप राठी, कांस्टेबल बृजेश कुमार, कॉन्स्टेबल विकास आदि शामिल रहे।
