News

संकल्प महिला बाल विकास समिति को कुम्भ मेला 2021 में सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

हरिद्वार/ मेला भवन (सी. सी आर)हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार और कुंभ मेला विभाग द्वारा संकल्प महिला बाल विकास समिति को कुम्भ मेला 2021 में सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी ने उत्तराखंड सरकार एंव मेला प्रशासन,एवं समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं समिति के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रशस्ति पत्र ग्रहण के समय समिति की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा एवं सौरव शर्मा एवं प्रशासन की ओर से राहुल तिवारी उपस्थित थे।