Newsउत्तराखंडताजा खबरदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर बना सौंग नदी का पुल धड़धड़ाकर हुआ धराशायी, कई वाहन नदी में गिरे।

देहरादून, संजय राजपूत। राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते खराब परिणाम दिखाई देने लगे हैं जिसका हालिया उदाहरण डोईवाला से पहले रानी पोखरी का सौंग नदी के ऊपर बना हुआ पुल धड़ धड़ा कर धराशायी हो गया। उस समय कई गाड़ियां पुल के ऊपर से गुजर रही थीं जब पुल टूटकर नदी में गिरा। कुछ गाड़ियां भी उफनती हुई नदी में गिर गई हैं। पुल ढहने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।