विश्व शांति दिवस पर रोवर्स-रेजर्स ने किया वॄक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हेतु चार शिक्षक हुए सम्मानित
उत्तरकाशी, (संजय राजपूत)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला की अध्यक्षता मे नैचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सोसाइटी, देहरादून तथा श्याम स्मृति वन, पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति, उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में आज श्याम स्मृति वन में विश्व शांति दिवस पर रोवर रेन्जर द्वारा वरूणावत पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व शांति का प्रतीक हिमालय के संरक्षण पर विशेषज्ञों द्वारा हिमालय के संरक्षण हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में टिहरी डैम वन प्रभाग के डीएफओ आरसी कांडपाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता के लिए कार्य कर रहे शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी के प्राध्यापक एवं रोवर लीडर डॉ तिलक राम प्रजापति एवं रेन्जर लीडर ऋचा धीमान, स्काउट शिक्षक मंगल सिंह पंवार एवं राजेश जोशी जी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. महेन्द्र पाल सिंह परमार, पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल, डॉ शंभु प्रसाद नौटियाल, एन आर एम एस समन्वयक वीरेंद्र ठाकुर व रोवर रेन्जर स्वंयसेवी उपस्थिति रहे।


