News

Sagittarius Rashifal – धनु राशि,आज का राशिफल, मंगलवार,18 मई 2021,शुक्ल पक्ष,षष्ठी तिथि 12:34 तक, पुष्य नक्षत्र 14:55 तक,चंद्रमा कर्क राशि में,आज गंगा सप्तमी

Sagittarius: धनु राशि- आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव मे गोचर करेगा, धनु राशि के जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें ससुराल में समस्या होने की संभावना है। आज आपको किसी से कोई बुरी खबर मिल सकती है। समझदारी से काम लेने की कोशिश करें, फायदा होगा। यात्रा करने से बचें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आज आप उस तरह से भाग्यशाली नहीं हैं, इसलिए अधिक मेहनत करने का प्रयास करें। व्यापार के लिए आज का दिन खराब है। लेन-देन में आज सावधानी बरतें। कोशिश करें कि किसी को उधार न दें और किसी से उधार न लें। अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आज कोई काम बाधित हो सकता है। आज आलस और थकान हो सकती है, इसलिए इसे दूर करने का प्रयास करें। आज के समय परिवार के साथ संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करें। आज मन से अनजाने भय को दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति आज बहुत सचेत रहें क्योंकि कोई पुराना रोग वापस आ सकता है। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

धनु राशि – आज आपका लकी रंग ग्रे है और आज आपका लकी नंबर 2 है।अगर आप आज किसी अच्छे काम के लिए दक्षिण दिशा में जाते हैं, तो यह आपको अच्छे परिणाम देगा।

शुभ समय – अभिजीत नक्षत्र – ११:४६ से १२:४१ तक
अशुभ समय – राहुकाल – १५:३९ से १७:२२ तक

दिशाशूल – उत्तर दिशा

लाभ चौघड़िया – 10:31 से 12:13 तक