युवा मोर्चा ने दिया शहर में घूम रहे आवारा पशुओं के संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन
ऋषिकेश 26 अक्टूबर 2020,
युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकांत कुमार के नेतृत्व में नगर आयुक्त को नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया!
ज्ञापन में कहा गया कि इस समय नगर क्षेत्र में असंख्य पशु गली मोहल्लों में घूम रहे हैं जो कभी भी किसी पर भी हमला कर देते हैं अथवा आपस में लड़कर जान माल का भी नुकसान कर देते हैं! कुछ ही दिन पहले एक स्थानीय महिला को इस हादसे में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था! इसके बावजूद क्षेत्र में अनेकों घटनाएं रोज हो रही हैं परंतु यह अत्यंत दुख की बात है कि नगर निगम द्वारा इस विषय पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है! इस समय शहर में घोड़े खच्चर भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं तथा आवारा पशुओं की वजह से बच्चे बुजुर्ग टहलने व खेलने के लिए भी नहीं निकल पा रहे हैं क्योंकि उनको डर है कि कोई हादसा ना हो जाए ! प्रकांत कुमार ने इस विषय को गंभीर रूप से लेकर कार्यवाही करने की मांग की है !ज्ञापन देने वालों में प्रकांत कुमार जिला महामंत्री युवा मोर्चा के नेतृत्व में अक्षय खेरवाल जिला मंत्री दुर्गेश कुमार पूर्व मंडल मंत्री आदेश गोयल उमेश आर्य कमल प्रदीप आदि उपस्थित थे

