Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरेंरुड़कीहरिद्वार

लाखों की भीड़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का जलवा: CCTV-सर्विलांस के जाल में उलझे शातिर स्नेचर्स,

हरिद्वार:

धर्मनगरी में कांवड़ मेले के महाकुंभ जैसी भीड़ के बीच दुस्साहस दिखाने वाले शातिर लुटेरों के मंसूबों पर हरिद्वार पुलिस ने पानी फेर दिया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू (CIU) की संयुक्त टीम ने हाईटेक सर्विलांस और सटीक मुखबिरी के दम पर दो ऐसे चेन स्नेचर्स को दबोच लिया है, जिन्होंने लाखों की भीड़ को अपनी ढाल बनाने की कोशिश की थी।

​भीड़ का फायदा उठाकर मारी थी झपट्टा

​घटना 3 अगस्त की है, जब सैनी आश्रम (ज्वालापुर) के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ज्वालापुर निवासी अश्वनी खुराना के भाई के गले से झपट्टा मारकर सोने की भारी-भरकम चेन उड़ा दी थी। मेले की गहमागहमी के बीच हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया था।

​SSP के सख्त निर्देश, डिजिटल-मैनुअल पुलिसिंग का बिछा जाल

​वारदात को गंभीरता से लेते हुए SSP नवनीत सिंह ने सीआईयू हरिद्वार को डेटा सपोर्ट का जिम्मा सौंपा। टीम ने दर्जनों कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग का ऐसा चक्रव्यूह रचा कि संदिग्ध चेहरा छुपा नहीं सके।

​21-22 अगस्त की दरमियानी रात मुखबिर की पक्की सूचना पर पुलिस टीम ने बेगमपुर (बहादराबाद) क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों शातिरों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें बेगमपुर के रास्ते झाड़ियों तक ले गई, जहां छिपाकर रखी गई सोने की चेन सकुशल बरामद कर ली गई।

​यूपी के लखीमपुर खीरी से जुड़ा कनेक्शन

​पकड़े गए दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं:

  • शिवम गुप्ता: संकटा देवी (लखीमपुर खीरी) का निवासी। आरोपी के खिलाफ डकैती, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 13 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
  • राहुल: गोला गोकरण नाथ (लखीमपुर खीरी) का निवासी। इसके खिलाफ भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस अन्य राज्यों से इसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

​BNS की कढ़ी धाराएं, भेजा जा रहा जेल

​सफलतापूर्वक चेन बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को आज ही माननीय न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।