Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

ऋषिकेश में भगत सिंह कोश्यारी और मनोहर कांत ध्यानी से आत्मीय भेंट

ऋषिकेश/

ऋषिकेश प्रवास के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र-गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी से आत्मीय मुलाकात हुई।
इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं का कुशल-क्षेम जाना गया। साथ ही समसामयिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान वरिष्ठ नेताओं के लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनका मार्गदर्शन समाज और संगठन को निरंतर नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।