Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

स्मैक तस्कर नगदी सहित गिरफ्तार

हरिद्वार / मुखबिर की सूचना पर सिडकुल हरिद्वार पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक व हजारों की नगदी समेत इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया हे । आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रावली महदूद में एक व्यक्ति स्मैक बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौक पर  आरोपी को रंगेहाथों दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 8.40 ग्राम स्मैक और 2030 रूपय सहित इलेक्टानिक तराजू बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान आरापी ने अपना नाम सोनू पुत्र मांगेराम निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरापी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
करते हुए न्यायालय में पेश कर  जेल भेज दिया। सिड॒कुल एसओ  एलएस बुटोला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को दबोचा है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।