Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरेंरुड़कीहरिद्वार

महिला के बैंक खाते से हजारो साफ,पुलिस कर रही है जांच

हरिद्वार । ज्वालापुर पुलिस ने साईबर सैल से मिले एक महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधडी कर खाते से हजारों की नगदी निकालने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्राकर नेथानी ने बताया कि साईबर सेल से विवेक विहार कालोनी ज्वालापुर निवासी श्रीमती पूनम शर्मा पत्नी आरके शर्मा का शिकायती पत्र मिला है। जिसमें पीडिता ने शिकायत की हैं कि उसके बेंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 45,940 हजार की नगदी निकाल ली।

पुलिस ने पीडिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।