राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में मनाया जायेगा राष्ट्रीय युवा दिवस

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में राष्ट्रीय युवा दिवस को मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है । राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक बिपिन चंद्र शाह (असिस्टेंट प्रोफेसर )ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के समस्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में 11:00 से 2:00 के बीच एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमश: 1 लाख ,75000 एवं 50000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 70 छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है साथ ही कोई भी छात्र छात्रा दिनांक 11 जनवरी को सायं 3:30 तक कॉलेज आकर भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारण से अपना पंजीकरण नहीं करवा पाया है वो 12 जनवरी को सुबह 10:00 बजे आकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग भी एचआईवी एवं रक्तदान विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन कर रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला ने प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं दी इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका संगल,डॉक्टर नेपाल सिंह, डॉक्टर पूनम तिवारी, डॉक्टर शीशपाल सिंह, डॉ मधु बहुगुणा डॉ प्रीति ,डॉक्टर गंगोत्री, डॉ मुकेश बडोनी,डाँ मोहित रावत आदि उपस्थित रहे।
