रायपुर, देहरादून (संजय राजपूत)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्र छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता मैं उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्राचार्य महाविद्यालय डॉ सतपाल साहनी जी के नेतृत्व में “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाँक 12 मार्च 2021 से प्रतिदिन महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गत दिवस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के द्वारा महाविद्यालय परिसर की सफाई के साथ गांधी जी के आदर्शों को को आत्मसात किया। महाविद्यालय में आयोजीत विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं विजयी प्रतिभागियों का विवरण निम्न है. निबंध प्रतियोगिता, प्रथम स्थान – विनीता,बी. एस. सी. पंचम सत्र, द्वितीय स्थान, प्रिया, बी. एस. सी. प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान अनुराधा एम. ए. तृतीय सत्र, शुभम ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में राहुल, बी. ए. द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, महिमा, बी. ए. प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान, कीर्ति बिष्ट बी. ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में माधवी बी. ए. द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, हिमानी बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, बबिता यादव बी. ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में, जिसका विषय “महात्मा गांधी का व्यक्तित्व एवम् कृतित्व “था, शुभम थपलियाल बी. ए. पंचम सत्र, प्रथम स्थान, युवराज बी. एस. सी. द्वितीय स्थान, बबिता यादव बी. ए. प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य महाविद्यालय प्रोफेसर सतपाल साहनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र छात्राओं का बहुमुखी विकास करती है।