राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पांचवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा गांव में साफ सफाई कर लोगों को दिया गया स्वच्छता का संदेश।

त्यूनी, (संजय राजपूत)। राजकीय महाविद्यालय ट्यूनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पांचवें दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा पीटी एवं योगा के साथ की गईl लक्ष्य गीत के उपरांत छात्र छात्राओं ने आज फिर रायगी क्षेत्र के अंतर्गत सेज गांव में जाकर साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी कश्यप एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन रावत के नेतृत्व में स्वयंसेवीओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा निकटवर्ती गांव एवं क्षेत्र में स्वच्छता का अलग जगाने का प्रयास किया इसके उपरांत बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंजना श्रीवास्तव ने स्वयं सेवकों को मनोबल एवं आत्मशक्ति को पहचान कर भविष्य में स्वयं को तेजस्वी एवं ओजस्वी बनने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि किस प्रकार से मनोबल हर स्थिति में कुछ कर गुजरने का बल देता है इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता डॉ परवेज आलम ने अपने अनुभव शेयर करते हुए अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सजग रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा की आजकल प्रतिदिन आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं क्योंकि मनुष्य पहले ही हार मान जाता है मनुष्य को जबकि मनुष्य को हर हाल में अपने संघर्ष से कुछ ना कुछ सीखना चाहिए संघर्ष के उपरांत मिली सफलता का परिणाम उच्च कोटि का होता है

कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी कश्यप ने स्वयंसेवी ओं को अपने जीवन में आत्मानुशासन एवं तत्परता दोनों को सम्मिलित करने का संदेश दिया सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पवन रावत ने कहां कि अपनी संस्कृति एक धरोहर है और युवाओं का कर्तव्य है कि वह संस्कृति को बचाए रखने के लिए भरसक प्रयास करेंl कार्यक्रम के अंत में कुमारी अमिता ने स्वयंसेवकों को जूडो कराटे का अभ्यास कराया।
