*युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा कर भेजा जेल।*

ऋषिकेश दिनांक 4 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 03/08/2021 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता ने आकर तहरीर दी कि मेरी पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) उम्र 20 वर्ष सिलाई सीखने गई हुई थी तो अनुज सैनी पुत्र श्री गुड्डू सैनी निवासी नगीना जिला बिजनौर हाल निवासी सुभाष नगर बनखंडी ऋषिकेश ने मेरी पुत्री को अकेला देखकर उसके साथ नशे की हालत में जोर जबरदस्ती से शारीरिक शोषण किया है।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश मे संबंधित धाराओं में मुकदमा कर दोषी को पकड़ने हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा दिशा निर्देशों का पालन करते हुए
नामदर्ज अभियुक्त अनुज सैनी पुत्र श्री गुड्डू सैनी निवासी नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष हाल निवासी सुभाष बनखंडी ऋषिकेश देहरादून को आज दिनांक 4 अगस्त 2021 को पुराना रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार नामदर्ज अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है।
