*दुखद, मुंबई से ऋषिकेश घूमने आए दो युवती और एक युवक नहाते समय गंगा में बहे, सर्च अभियान जारी।*

ऋषिकेश दिनांक 4 अगस्त 2021_
लगभग 3 बजे स्थानीय व्यापारी धर्म सिंह पुत्र श्री जगदीश सिंह निवासी दुकान खादी भंडार लक्ष्मण झूला न्यू पार्किंग तपोवन मुनी की रेती द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती को सूचना दी गई ,कि गंगा व्यू होटल ,लक्ष्मण झूला रोड तपोवन मुनिकीरेती के पास से तीन व्यक्ति जिसमें दो लड़कियां व एक लड़का है, गंगा जी में नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए है।सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना मुनी की रेती , कमल मोहन भंडारी,तथा चौकी प्रभारी, तपोवन अनिल भट्ट, पुलिस बल एवं जल पुलिस व फ्लड कंपनी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। तथा मौके पर पहुंचकर बहे व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही एस डी आर एफ को बचाव व राहत कार्य हेतु मौके पर बुलाया गया।
थाना मुनिकीरेती प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुंबई से तीन लड़कियों तथा दो लड़कों का ग्रुप उत्तराखंड घूमने आए थे ,जो तपोवन में गंगा व्यू होटल में ठहरे थे। बहे व्यक्तियों के साथी, करण मिश्रा पुत्र श्री परेश मिश्रा निवासी f-104 orchid suburdia न्यू लिंक रोड कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47 उम्र 20 वर्ष, तथा निशा गोस्वामी पुत्री श्री उमेश गोस्वामी निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2 आकृति अपटाउन मीरा रोड ईस्ट मुंबई द्वारा पूछने पर बताया कि यह लोग दिनांक 1अगस्त 2021को तपोवन मुनी की रेती घूमने आए थे तथा गंगा व्यू कॉटेज तपोवन में रुके हुए थे।

आज यह लोग नदी किनारे घूमने व नहाने के लिए होटल गंगा व्यू से गंगा किनारे पहुंचे तथा गंगा में डुबकी लगाने। इनके साथी मेलरॉय डांटे पुत्र श्री रोबट डांटे निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धव नगर मुंबई 66 उम्र 21वर्ष, अपूर्वा केलकर पुत्री श्री हेमंत केलकर निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धव नगर मुंबई 66 उम्र 21वर्ष तथा मधुश्री खुरसांगे पुत्री श्री प्रभाकर खुरसांगे निवासी 703 बुरुनाली बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 उम्र 21 वर्ष नदी के किनारे से थोड़ा और आगे नदी में डुबकी लगाने चले गए , अचानक उसमें से एक लड़की का पैर फिसलने के कारण वह लोग उसको बचाने गए लेकिन नदी के तेज बहाव में तीनों बह गए।
मौके पर जल पुलिस, फ्लड कंपनी व एसडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सर्च अभियान जारी है।
