News

सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मोके पर ही मोत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की तड़के श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली कि पेट्रोल पम्प के समीप एक व्यक्ति का शव सड॒क पर पड़ा है। जिसको अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गयी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति (35) के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिये है। श्यामपुर एसओ दीपक कठैत के अनुसार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति का टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मोत हो गयी। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी हे। जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रह है।