ताजा खबर

मानव श्रंखला बनाकर की भू— कानून लागू करने की मांग


हरिद्वार।
पर्वतीय सांस्कृतिक समिति द्वारा उत्तराखंड भू— कानून के समर्थन में शिवालिक नगर चौक पर एकत्रित होकर कोविड गाइड लाइंस का पालन करते हुए ’मानव श्रृंखला’ बना कर ’उत्तराखंड सरकार से प्राथमिकता के साथ शीघ्रातिशीघ्र वर्तमान भ—ू कानून की धाराआें में परिवर्तन कर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और सिक्किम माडल की तरह सख्त भू—कानून लागू करने की अपील की। संस्था की अध्यक्ष सुमन पंत व सचिव कैलाश भंडारी ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति, जमीन ,जल, जंगल को सुरक्षित रखने हेतु शीघ्र भू— कानून लागू किये जाने की आवश्यकता है। कोविड गाइडलाइंस के चलते कार्यक्रम को सीमित रखा गया। परंतु भविष्य में सब सामान्य होने पर समिति इस मुहिम को बड$ा रूप देगी।
इस मानव श्रृंखला में अमित भट्ट, रविंद्र उनियाल, रितेश गौड$, दीपा जोशी, तेजपाल सिंह नेगी, जसवंत सिंह बिष्ट, एसपी बौठियाल, सुजान सिंह बिष्ट, चंद्र बुटोला, दीपक नौटियाल, केदारसिंह रावत, राहुल जोशी, महावीर गुसाईं, एनएस भंडारी, उत्तम सिंह भंडारी, जेएस भंडारी, रुक्कम सिंह, बीपी काला इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.