पिता पुत्री का रिश्ता हुआ कलंकित, भेलकर्मी पिता पर विवाहिता पुत्री ने लगाया बलात्कार का आरोप।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।
हरिद्वार, संजय राजपूत। रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रिश्तों को शर्मसार करने वाले भेलकर्मी पिता पर उसकी शादीशुदा बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शादी ज्वालापुर क्षेत्र में हुई थीl कुछ दिन पहले पति से अनबन के बाद वह अपने मायके पिता के घर भेल टाउनशिप में रहने आई थी। आरोप के अनुसार 16 जुलाई को पिता ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर मजबूरन पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जिसके बाद कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के पुलिस को आदेश दिए। तब कहीं जाकर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की बाबत कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
