ऋषिकेश पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, किया लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। चोरी किया गया एवं लूटा हुआ माल बरामद।

ऋषिकेश दिनांक 15 जनवरी 2021_
कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता अरविंद जैन पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद्र जैन निवासी 75 जीवनीमाई मार्ग निकट मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश ने एक शिकायत पत्र दिया था कि 6 जनवरी 2021 की शाम मेरी पत्नी बाजार सामान लेने गई थी तो रेलवे रोड भगवान भवन के सामने दो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी पत्नी को बातों में उलझा कर कुछ आभूषण ठग लिए और वहां से फरार हो गए।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 08/2021 धारा 420 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
उक्त मामले में दो पुलिस टीम वर्दी में एक टीम सादे वस्त्रों में नियुक्त की गई। तथा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का बारीकी से जांच की गई।
कल दिनांक 14 जनवरी 2020 की सायं समय 17:10 बजे मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा नेपाली तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से उपरोक्त घटना से संबंधित माल बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तो के नाम व पता
मिसकिन पुत्र मंसूर अली निवासी हुसेनी कालोनी, छिदरी रोड़, थाना गांधीगंज, जिला बीदर कर्नाटका
मौसीन खान पुत्र फिरोज खान निवासी मूल पता चिनचाला लाल बाड़ा थाना लालबाग जिला बुरहान मध्य प्रदेश तथा
शेख अबू तोराब पुत्र अख्तर अली निवासी हुसेनी कालोनी, छिदरी रोड़, थाना गांधीगंज, जिला बीदर कर्नाटका है
इसके साथ ही अभियुक्त(मिसकीन) के पास से सोने की चूड़ी, 300 रूपये व नकली ज्वैलरी एक बैग में, होण्डा यूनिकार्न मो0सा0 फर्जी नम्बर लगी हुई,
अभियुक्त (मौसीन खान) से
सोने की अंगूठी व 210 रूपये
तथा अभियुक्त (शेख अबू तोराब से)
चांदी का बिछवा व 250 रूपये व फर्जी नं0 लगी होण्डा यूनिकार्न मो0सा0*
बरामद की गई!
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की यह लोग बैंक में सीधे- साधे ग्राहकों को नोट गिनने के बहाने या असली-नकली नोट की पहचान कराने के नाम पर ठगी करते थे एवं पुलिस अधिकारी बनकर आम जनता को भय दिखाकर पैसे ऐठते या फिर ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर दुकानदार को बातो में उलझाकर स्वर्ण आभूषण चोरी कर लेते थे।

पूछताछ में पता चला कि यह लोग आज देहरादून घटना करने जा रहे थे कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए।
इनमें अभियुक्त मिस्किन पर कर्नाटका में चोरी एवं धोखाधड़ी के 6 से अधिक मुकदमा पंजीकृत हैं।
एवं अभियुक्त अब्दुल तराब पर कर्नाटका मैं धोखाधड़ी एवं महाराष्ट्र में आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है।
अन्य जगहों से भी अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में
1- निरीक्षक रितेश साह
2- व0उ0नि0 ओमकान्त भूषण
3- उ0नि0 आशीष गुसांई
4- का0 1344 प्रवीण सिन्धू
5- का0 1185 नवनीत सिंह नेगी
6- का0 823 मनोज कुमार
7- का0 886 सन्दीप छाबड़ी
8- का0 1161 अनित कुमार शामिल हैं ।
