News

अपहृत किशोरी मुरादाबाद से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र से अपहरण हुई किशोरी को पुलिस ने यूपी से बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि 12 दिसम्बर2020 को कनखल क्षेत्रा निवासी एक पिता ने अपनी नाबालिक बेटी के लापता होने के सम्बंध् में गुमशुदी दर्ज करायी थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को अन्तिम बार क्षेत्र में किराये पर रहने वाले एक युवक अरविन्द पुत्रा जयपाल सिंह निवासी
कैलाश अमरोह यूपी के साथ देखा गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करते हुए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी।लेकिन अहपरण हुई किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। कनखल पुलिस को तलाश के दौरान मुखबिर से आरोपी की निशानदेही का सुराग हाथ लगा। सूचना पर महिला जांच अधिकारी वंदना अग्रवाल, कांस्टेबल सन्नी सिंह और कांस्टेबल भरत के साथ मुरादाबाद में बताये गये स्थान पर दबिश देकर किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण,दुष्कर्म, पोक्सों सहित अन्य धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराते हुए उसे परिजनों के सुपूर्द कर दिया।