News

*योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य / प्रेमचंद अग्रवाल।*

ऋषिकेश दिनांक 15 जुलाई 2021_
विश्व बैंक पोषित अर्द्धनगरीय क्षेत्र की ऋषिकेश देहात पेयजल योजना के अंतर्गत प्रगति विहार, इंदिरा नगर, नेहरू ग्राम, टीएचडीसी के लिए नलकूप हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत पूजा अर्चना के संग नारियल फोड़कर किया।


जल संस्थान विभाग द्वारा ऋषिकेश में टीएचडीसी गेट-1 पर आयोजित नलकूप भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान 67.28 करोड़ रुपए की लागत से ऋषिकेश देहात अर्द्धनगरीय (पेरी अर्बन) पेयजल योजना के पहले चरण के कार्य का शुभारम्भ किया गया। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत जोन-1 में इंदिरा नगर, नेहरू ग्राम, प्रगति विहार, शैल बिहार को रखा गया है। इस योजना के माध्यम से जोन-1 में 550 किलोलीटर का जलाशय, एक नलकूप एवं 12.20 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य किया जाना है। जिसका शुभारम्भ आज नलकूप के भूमि पूजन से किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि ऋषिकेश देहात अर्द्धनगरीय (पेरी अर्बन) पेयजल योजना के माध्यम से हजारों की जनसंख्या में लोग शुद्ध पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत सभी जोन में 10 नलकूप के साथ उच्च जलाशयों का निर्माण एवं 100 किलोमीटर से अधिक पाइप लाइन बिछाई जानी है।उन्होंने कहा कि योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है, जिससे आम जनता इन योजनाओं का लाभ उठा सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत किया कि वो इस पेयजल योजना के लिए काफ़ी समय से प्रयासरत थे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हर क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाए वहीं निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं मानकता का पूर्ण रूप से ख्याल रखा जाए।

अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से भी आह्वान किया कि निर्माण कार्यों की देखरेख में वह भी अपना सहयोग प्रदान करें।अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्रवासियों को कम से कम समस्या हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।
इस अवसर पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ए पी सिंह, सहायक अभियंता ए बी एस रावत, कनिष्ठ अभियंता मनोज डबराल, नगर निगम मेयर अनीता मंमगाई, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, नगर निगम पार्षद विपिन पंत, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, स्थानीय पार्षद शारदा सिंह, दशरथ दुबे, पार्षद सुंदरी कंडवाल, निर्मला उनियाल, ऋषि राजपूत, जयेश राणा, अरुण बडोनी, सुमित पवार, राजेंद्र बिष्ट, जयंत शर्मा, रवि थपलियाल, जगत सिंह नेगी, श्रीमती सुमित्रा थपलियाल,माया घले, जितेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।