*दुखद: स्कूटी सवार युवक, युवती को डंपर ने कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत।*

ऋषिकेश दिनांक 15 जुलाई 2021_
आज नेहरू ग्राम रोड पर पानी की टंकी के सामने एक डंपर ने स्कूटी सवार एक पुरुष एवं एक महिला को कुचल दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश व वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऋषिकेश व चौकी प्रभारी एम्स तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि नेहरू ग्राम रोड पर पानी की टंकी के पास एक डंफर नंबर uko8cb-0761 से एक एविएटर सफेद स्कूटी नंबर uk-14e-5435 का एक्सीडेंट हो गया है मौके एक पुरुष और एक महिला का मृत शरीर जो डंपर से कुचल गया था पड़ा हुआ था। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल मोर्चरी एम्स भिजवाया गया दोनों मृतक के शव के पहचान की कोशिश की गई तो पुरुष मृतक का नाम विकास गौड़ पुत्र हेमराज निवासी चंद्रभागा थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 17 वर्ष तथा मृत महिला की पहचान कुमारी मोनिका मंडल पुत्री मनोज मंडल निवासी विश्वकर्मा चौक के पास चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 16 वर्ष होना ज्ञात हुआ!

मृतक के परिजनों को सूचित कर डंपर चालक जयवीर सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम औरंगपुर जोगीपुरा थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मौके पर लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार और डंपर चालक दोनों बीरपुर खुर्द तिराहा की ओर से नेहरू ग्राम की ओर आ रहे थे, अचानक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई और स्कूटी सवार डंपर के नीचे आ गए। जिन की मौके पर ही मौत हो गई।
