दो शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार । श्यामपुर पुलिस ने गश्त के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया हे। जिनके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर लालढांग के पास से एक शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा है। जिसके पास से पुलिस को अंग्रेजी शराब के 36 पव्वे बरामद किये हे। पूछताछ के दोरान आरोपी ने अपना नाम धर्मवीर पुत्र जयपाल निवासी चिडियापुर श्यामपुर बताया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बाहरपीली के पास से एक ओर शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने देशी शराब के 52 पव्वे बरामद किये है। पूछताछ के आरोपी ने अपना नाम शिवकाुमार पुत्र खेमचंद निवासी बाहरपीली श्यामपुर बताया हे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हे।
