News

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला फूंक किया ज़ोरदार प्रदर्शन।

ऋषिकेश दिनॉंक 22 फरवरी 2021_
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल ,रसोई गैस, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन रेलवे रोड़ कांग्रेस भवन में किया गया। उससे पूर्व बैठक कर नवनियुक्त महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवराडी, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठव ज़िला कांग्रेस के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया ।
नगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार मंहगाई पर क़ाबू पाने में फेल हो गई है। जहॉं कांग्रेस सरकार में गैस के दाम एक रूपये या दो रूपये बढ़ते थे तो भाजपा के नेता सड़कों पर उतरकर छाती पीटते नज़र आते थे, परन्तु आज गैस से लेकर रोज़मर्रा की सभी चीजों के दाम दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं पर इन सरकारों को कोई असर नहीं पड़ रहा है, इसीलिए आज कांग्रेस ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया ।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा के नेता मंहगाई के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई और सत्ता में आने से पहले महंगाई पर फ़ूट फूट कर रोते थे और आज एक कोरोना की महामारी वहीं दूसरी ओर महंगाई की महामारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है परन्तु भाजपा सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। आज पूरे देश में भाजपा के पुतले दहन कर विरोध किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराज भंडारी का भी स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश अग्रवाल, विजयपाल रावत, विमला रावत, राकेश मिया , अशोक शर्मा,राजेंद्र जाटव,सुधीर राय,नंद किशोर जाटव,आदेश तोमर,संजय भारद्वाज,रामकुमार,पुर्जय भारद्वाज,प्रदीप भट्ट,संजय टंडन,प्रदीप कुमार,राजेश कुमार,मालती तिवारी,निर्मला चंद, ललित मोहन मिश्रा,रोशनी भट्ट,सोमवती पाल,सीमा पाल, मीना,प्रभा,सोनू पांडेय,दीपक दर्शन,सिंह राज ऋषि पोरवाल,वेद पाल सिंह ,मदन मोहन शर्मा,भगवान सिंह पंवार,नरेश कंडवाल, ज्ञान देश मिश्रा,शोभा भट्ट,रेखा,सत्य प्रकाश जगमोला,यश अरोरा,विवेक तिवारी, ओम सिंह पंवार,अन्नू शर्मा,हरिराम वर्मा,प्रदीप गर्ग,शिवा सिंह, मिनहाल हाशिम आदि ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविन्द जैन, महामंत्री गोपाल कुमार, ज़िला कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, ज़िला महामंत्री कपिल शर्मा, , ज़िला कांग्रेस के उपाध्यक्ष चन्दन पंवार, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मधु जोशी का माल्यार्पण कर स्वागत व मिष्ठान वितरण किया गया ।