News

किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास, पिता की तहरीर पर गांव के दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार एक ग्रामीण ने गांव के दो युवकों पर नाबालिग बेटे के साथ कुकर्म करने के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह देव ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव के एक ग्रामीण ने सोमवार को तहरीर देते हुए शिकायत की थी उसके 10 साल के बेटे को गांव के ही दो युवक बहला-फुसलाकर चिकन दिलाने के नाम पर ले गए जिन्होंने सुमन नगर के पास खेत में उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। उसके बेटे के विरोध करने पर आरोपियों ने उसको शोर मचाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों मेहताब और छोटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।