News

*मुनी की रेती पुलिस ने किया 70 पव्वे देसी मसालेदार अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार।*

टिहरी गढ़वाल, मुनी की रेती दिनांक 24 अगस्त 2021_
थाना मुनि की रेती पुलिस ने एक अभियुक्त 70 पव्वे देशी मसालेदार जाफरान शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से अवैध शराब तस्करो एवं नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।


उक्त अभियान के तहत चौकी ढालवाला थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा क्षेत्र में गस्त के दौरान अभियुक्त रविन्दर पुत्र स्व0 नत्थू सिंह निवासी गली न0 11 सोमेश्वर मंदिर रोड गंगा नगर ऋषिकेश को सुमन पार्क तिराहे के पास ढालवाला से 70 पव्वे ठेका देशी मसालेदार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुनी की रेती पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है!