*देर रात सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची के लिए देवदूत बने उत्तराखंड पुलिस के जवान।*

ऋषिकेश दिनांक 23 अगस्त 2021_
समाज में आए दिन पुलिस के अच्छे-बुरे चेहरों से लोग वाकिफ होते रहते हैं। ऐसा ही एक इंसानियत का चेहरा उत्तराखंड पुलिस का देखने को मिला।
देहरादून के नेपाली फार्म के पास देर रात लगभग 2:00 बजे गश्त कर रहे चीता पुलिस के जवान संदीप और सोमबीर ने सड़क किनारे चादर में लिपटे हरकत करते हुए किसी जीव को देखा, जब उन्होंने पास जाकर देखा तो चादर में नवजात बच्ची थी।

समय ना गंवाते हुए बच्ची के लावारिस मिलने की सूचना संदीप और सोमवीर द्वारा तुरंत रायवाला थाने को दी गई तथा वाहन मंगा कर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। इस तरह समय पर देखभाल मिलने से बच्ची की जान बच गई। बच्ची कहां से आई और किसने बच्चे को यहां पर फेंका इसके बारे में पुलिस द्वारा जानकारी ली जा रही है।
