पंजीकृत श्रमिकों को दो चरणों में एक – एक हजार रु की आर्थिक सहायता श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष
ऋषिकेश / (मिन्हाल हाशिम)25 अगस्त l उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्दर्भ कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत आज 272 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी के माध्यम से राशन किट्टी और छालों का वितरण किया गया।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कृष्णा नगर क्षेत्र के श्रमिकों को आज श्रम विभाग के तहत पंजीकृत श्रमिकों को राशन किट और छाते पास करते हैं विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि किसी भी पंजीकृत श्रमिकों को राशन किट से वंचित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को राशन किट्टी और सरकार द्वारा प्रत्येक योजना का लाभ दिया जाएगा।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 7500 पंजीकृत श्रमिकों में l है जिसमें से 3600 श्रमिकों को पूर्व में राशन किट का वितरण किया गया है शेष 3900 पंजीकृत श्रमिकों को राशन किट पंजीकृत किया गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि कौशल विकास के तहत 1246 पंजीकृत श्रमिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जिनको प्रशिक्षण की धनराशि दे दी गयी है। वहीं कोविद -19 के अंतर्गत बोर्ड द्वारा 5647 पंजीकृत श्रमिकों को दो चरणों में एक – एक हजार रु की आर्थिक सहायता श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि पंजीकृत किसी भी श्रमिक को बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित ना रखा जाए। प्रत्येक पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने कहा है कि पंजीकृत श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा संचालित प्रत्येक योजना का लाभ दिया जाएगा।
कार्यक्रम के वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राम छातू, पूर्व पार्षद कविता शाह, अनीता प्रधान, सुरेंद्र सिंह, सुभाष बाल्मीकि, रमेश चंद शर्मा के अलावा कृष्णा देवी, राम अवतारी, उमा देवी, बच्चन सिंह, रुकमणी, पुष्पा देवी आदि लाभार्थी उपस्थित थे।


