गंगा में नहाते समय दिल्ली का युवक डूबा
शिवपुरी के पास गंगा में नहाते हुए पैर फिसलने से अभिषेक पुत्र विद्यापति राठौर निवासी रोहिणी सेक्टर 17 दिल्ली 24 वर्ष डूब गया सूचना पर तत्काल मौके पर एसडीआरएफ और फ्लड कंपनी की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया परंतु डूबने वाले युवक का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया ।
दिल्ली से तीन दोस्त अभिषेक, शशांक शेखर और अंजली ठाकुर ऋषिकेश घूमने जो शनिवार शाम करीब 4 बजे शिवपुरी के पास गंगा में नहाते हुए अभिषेक पुत्र विद्यापति राठौर फिसलने के कारण डूब गया जिसकी सूचना पर शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि शिवपुरी के रहने वाले स्थानीय नागरिक ने चौकी शिवपुरी में सूचना दी कि शिवपुरी स्थित युसूफ बीच में एक लड़का डूब गया है सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंच एसडीआरएफ और फ्लड कंपनी द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया परंतु देर शाम तक डूबने वाले युवक का कुछ पता नहीं चल सका बताया कि कल सुबह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा ।



