उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

विश्व पर्यटन दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून 26 सितंबर l विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विश्व पर्यटन दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है l
अपनी शुभकामनाओं में अग्रवाल ने कहा है कि पर्यटन की दृष्टि में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण स्थान हैl उन्होंने कहा है कि आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से उत्तराखंड का बड़ा महत्व है इसलिए तीर्थाटन और पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है l

अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होते हैं उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में और अधिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही l