13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार/ मोटर अधिनियम के अंतर्गत प्रयुक्त कार को किया सीज।

ऋषिकेश दिनांक 07 मार्च 2021
ऋषिकेश पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान टाटा इंडिका कार में 13 (तेरह) पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मारका 8pm व्हिस्की के साथ एक अभियुक्त चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है ।

उक्त अभियान के अंतर्गत गठित टीम द्वारा कल सायंकालीन चैकिंग के दौरान रेलवे ब्रिज देहरादून रोड ऋषिकेश के पास एक टाटा इंडिका कार नंबर UK07-DD-3067 के चालक “आशीष गुप्ता उम्र 37 वर्ष पुत्र श्री हनुमान प्रसाद” निवासी किराएदार प्रदीप वालिया 24 सीसी रोड डालनवाला (देहरादून) को रोककर चेक किया तो कार के अंदर से अंदर अवैध 13 पेटी (624 पव्वे) अंग्रेजी शराब मारका 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को मोटर अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
