उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

480 ग्राम अवैध चरस के साथ युवक गिरफ्तार….

ऋषिकेश दिनांक 3 अक्टूबर 2020 पुलिस उप- महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सत्य” अभियान के अंतर्गत एक अभियुक्त को वाहन संख्या UK08-AV- 9068 पर 480 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया!


ऑपरेशन सत्य अभियान गठित टीम द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को साईं कालीन गश्त/चेकिंग के दौरान रानीपोखरी रोड फ्लाईओवर के पास नटराज चौक से आगे एक वाहन के चालक को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसके पास 480 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त का नाम अंकित शर्मा पुत्र श्री चंद्र किरण निवासी खन्ना नगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार, मूल निवासी- वार्ड नंबर 3 नालागढ़ सोलन हिमाचल है! पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।