कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर दिया धरना…
ऋषिकेश 3 अक्टूबर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस के साथ हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर धरना दिया! 
धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित जयपाल जाटव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तानाशाह सरकार चल रही है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी हौसला अफजाई करने जा रहे थे ! लेकिन योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की कर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई !जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दबाव बनाया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें घायल कर दिया ! तथा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया गया !जयपाल ने बताया आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यूपी सरकार और यूपी पुलिस के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया गया तथा साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से यह मांग की गई कि यूपी की तानाशाह योगी सरकार को बर्खास्त करें व यूपी पुलिस के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराएं अन्यथा हमें मजबूरन योगी सरकार और यूपी पुलिस के विरुद्धआंदोलन जारी रखना पड़ेगा! प्रदर्शन व धरना देने वालों में पूर्व पार्षद सुनील गोस्वामी जतिन जाटव मंगल सिंह विनय दूबे अनिल शर्मा कुनकुन साहनी प्रवीनजाटव सुलेख चंद सरस साहनी अशोक विश्वकर्मा रमेश राम रामचंद्र नदीम हसन पिंटू राजभर आदि उपस्थित थे

