दो भाईयों पर धेखाधड़ी व धमकी का मुकदमा

हरिद्वार। एक युवक ने अपने दो भतीजों के खिलाफ कनखल में तहरीर देते हुए धेखाधड़ी से बैंक खाते से करीब डेढ लाख निकालने तथा वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधर पर दोनों भाईयों के खिलाफ सम्बंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रामेश्वर दयाल शर्मा पुत्रा स्व0 धर्मपाल निवासी शिवपुरा कनखल हरिद्वार ने कनखल थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उसके दो भतीजों आशीष शर्मा और अतुल शर्मा पुत्रगण राजेन्द्र शर्मा निवासीगण आरके मिशन रोड निकट जैन बिल्डिग कनखल हरिद्वार द्वारा उसके खाते से 01 लाख 44 हजार रूपये धेखाधड़ी से निकाल लिया। जिसकी जानकारी लगने पर जब भतीजे से निकाले गये पैसे वापस मांगने से उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
