पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर में प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित

(हरिद्वार।30 मार्च 2026
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ज्वालापुर में विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने नवाचार, प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं, जिनकी मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका “उन्नति” का भी विधिवत विमोचन किया गया। इस पत्रिका में छात्राओं की रचनात्मकता, लेखन प्रतिभा और विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों को स्थान दिया गया है। अतिथियों ने पत्रिका की सराहना करते हुए इसे छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
इ
स अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार की सोच भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम राणा, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में छात्राओं को निरंतर प्रगति और सफलता के पथ पर अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

