Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकाशीपुरजसपुरताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीदेहरादूनराष्ट्रीयहरिद्वार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है – पुष्कर धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामीi ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पौधारोपण करते हुए स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामीi ने आज प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पौधारोपण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो रहा है। भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। उनके मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केदारनाथ और गंगोत्री में की गई पूजा में वर्चुअल
माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की एवं कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उनका हालचाल भी जाना। इसके उपरांत उन्होंने गांधी शताब्दी अस्पताल में #COVID19 टीकाकरण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है।