प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला अमेरिका का प्रतेष्ठित लीजन आफ मेरिट पुरस्कार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतेष्ठित लीजन आफ मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया है।ये पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका और भारत के बीच रणनीति साझेदारी को बढ़ावा देने और भारत के वैश्विक शक्ति के रुप में उभरने में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधु ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ ब्रायन से व्हाइट हाउस में ग्रहण किया।ये अमेरिका का सबसे बड़ा सैनिक सम्मान है जो केवल राष्ट्राध्यक्षों या सरकार को दिया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार पाने पर खुद को सम्मानित महसूस होने की बात कहते हुए टवीट किया कि ये द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयासों को मान्यता देता है ।
पीएम ने टवीट किया भारत के 130 करोड़ लोगों की ओर से, मैं भारत अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए अमेरिकी सरकार और दोनों देशों के अन्य सभी हितधारकों के साथ काम करना जारी रखने की अपनी सरकार के दृढ़ विश्वास प्रतिबद्धता को दोहराता हूं।
गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।

