किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस पार्टी

ऋषिकेश/आज दिनांक 26 सितंबर रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय ऋषिकेश में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तय किया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसानों (अन्नदाता) द्वारा घोषित भारत बंद का महानगर कांग्रेस कमेटी पूर्ण समर्थन करती है।
बैठक में तय किया गया कि ऋषिकेश के समस्त व्यापारी भाइयों एवं व्यापार मंडलों से विनम्र निवेदन किया जाएगा की किसान हितों को देखते हुए कल 27.9.2021 सोमवार को अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखें साथ-साथ यह भी तय किया गया कि कल प्रातः नगर कांग्रेस यूथ कांग्रेस समस्त अनुषांगिक संगठन किसान कांग्रेस आदि के समस्त कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र होकर एक जुलूस की शक्ल में ऋषिकेश शहर का भ्रमण करेंगे एवं जो प्रतिष्ठान खुले होंगे उनके स्वामियों से अनुरोध किया जाएगा कि वह अपने प्रतिष्ठान देश के (अन्नदाताओं ) किसानों को अपना समर्थन दें ताकि राष्ट्रहित में जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान हो सके ।।
बैठक में महंत विनय सारस्वत अध्यक्ष सुधीर राय ,कार्यकारी अध्यक्ष सुरवीर सिंह सजवान पूर्व काबीना मंत्री जयेंद्र रमोला एआईसीसी सदस्य, मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, कमलेश शर्मा ,मनीष शर्मा नेता सभासद दल,प्रदीप जैन, ललित मोहन मिश्रा अध्यक्ष व्यापार मंडल ऋषिकेश, अफ्रेश पंच भैया, भारत शर्मा, दीपक जाटव, एकांत गोयल, संजय भारद्वाज, दीनदयाल राजभर , कृष्णा खत्री, आशा सिंह चौहान, रामकुमार भदोरिया अध्यक्ष सेवादल, नवीन रमोला महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ, जितेंद्र पाल पार्टी अध्यक्ष युवा कांग्रेस ,त्रिलोकी नाथ तिवारी, विक्रम भंडारी, बर्फ सिंह पोखरियाल, राजेंद्र जाटव, अमित पाल, राममूर्ति ,पूनम, रजनीकांत, लविश, जसपाल ,शोभा भट्ट, राहुल पांडे, हिमांशु जाटव, इमरान सैफी, बुरहान अली, शाहरुख, देवेंद्र तोमर, आर्यन गिरी, एवं कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा आदि मौजूद थे ।।
