Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

अपनी ही नाबालिक बेटी से दुष्कर्म कर फरार होने वाला अपराधी गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 25 सितंबर 2021/ जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा मुनि की रेती क्षेत्र में 4 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म कर फरार होने वाले अपराधी को तत्काल टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उक्त पीड़िता का पिता है, तथा पीड़िता की माता द्वारा उक्त अपराध की तहरीर दी गई है।

मामला थाना मुनिकीरेती क्षेत्र का है जहां पर एक महिला द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती को सूचना दी गयी कि मेरे पति द्वारा मेरी 4 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है, तथा मौके से फरार हो गया है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष मुनी की रेती कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए गहन छानबीन और तलाशी कर उक्त
अभियुक्त को त्रिवेणी घाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।वर्तमान में नाबालिक पीड़िता का उपचार सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश में चल रहा है तथा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।