Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव मोहन मिश्रा के निधन पर कांग्रेश में शोक की लहर

ऋषिकेश/( मिन्हाल हाशिम)। कांग्रेस की नगर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा नहीं रहे। वो कोरोना संक्रमित होने के बाद से एम्स में भर्ती थे। कांग्रेस समेत विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
शनिवार को कांग्रेस नेता शिव मोहन मिश्रा 48, का निधन हो गया। मिश्रा कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिससे वे कुछ दिन में रिकवर भी हो गये थे और कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, मगर आज अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस व शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
वह अपने पीछे पत्नी,दो बेटे सर्वग्य व सुयोग्य और छोटे भाई ललित मोहन मिश्रा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं ।
मिलनसार और हंसमुख शिव मोहन मिश्रा निधन से समस्त नगरवासी दुखी है।
अंतिम संस्कार सांय 5 चन्द्रेश्वर घाट पर किया जायेगा ।