पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
. प्रेस विज्ञप्ति
देहरादून 24 सितंबरl प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैl
अपने शुभकामनाएं संदेश में अग्रवाल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के भी अध्यक्ष रहे। उन्होंने जी ने जीवनपर्यंत राष्ट्रीय विचारों को महत्व दिया है और हमेशा सशक्त भारत के पक्षधर रहे । अग्रवाल ने कहा है कि अंत्योदय का सिद्धांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की देन है उन्होंने कहा था कि पंक्ति के अंत में बैठे हुए व्यक्ति लाभ होना चाहिए ।
अग्रवाल ने कहा है कि ऐसे महान विचारक के विचार आज भी प्रासंगिक है और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर इस प्रदेश को और प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की आवश्यकता है l
