News

*बीमारी से तंग आकर महिला ने बंद कमरे में पंखे से लटक कर की आत्महत्या।*

ऋषिकेश दिनांक 12 सितंबर 2021_
गंगानगर के गली नंबर 8 में एक महिला ने घर के अंदर बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा बताया गया की उन्हें सूचना प्राप्त हुई की फोर्स गंगा नगर गली नंबर 8 में एक घर के अंदर बंद कमरे में एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ है। पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर कमरे का दरवाजा खोल महिला के शव को पंखे से उतारा गया।


जानकारी करने पर ज्ञात हुआ उक्त महिला का नाम शशि पत्नी प्रवीण निवासी मकान नंबर 306 गली नंबर 8 अपर गंगा नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 32 वर्ष है। मृतका के पति प्रवीण के द्वारा बताया गया की सन 2012 में हमारी शादी हुई थी कुछ समय पहले शशि का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था और उसके पेट में लगातार दर्द होने की शिकायत रहती थी। जिस वजह से वह काफी परेशान चल रही थी। मौके पर पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।