*”आप” ने कोरोना पीड़ितों के लिए भिजवाई राहत सामग्री!*

ऋषिकेश दिनांक 11 जून 2021_
ऋषिकेश-उत्तराखंड लोक मंच दिल्ली के तत्वावधान में आम आदमी पार्टी के सहयोग से आज उत्तराखंड के विभिन्न सुदुरवर्ती इलाकों में कोरोना पीढितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा एवं यमकेश्वर के जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मास्क सेनेटाइजर, ऑक्सिमिटर, थमर्ल स्केनर,ब्लड प्रेशर मशीन,पीपीई किट,दवाइयां भी भेंट की गई।

शुक्रवार की दोपहर महामारी से बचाव अभियान के तहत राहत सामग्री के वाहन को आप के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल , लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती एवं समाजसेवी डॉ राजे नेगी एवं समाजसेवी सुदेश भट्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व आप के नेता कर्नल कोठियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र की मोदी सरकार ने तमाम विशेषज्ञों की चेतावनी पर ध्यान देकर मुक्म्मल तैयारियां की होती तो लाखों लोगों को कोरोनाकाल में यूं जान ना गवानी पड़ती।उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ता लगातार कोरोना संक्रमितो की सेवा में जुटे रहे हैं , यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मिशन 2022 के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों को पिछले बीस वर्षों से बारी बारी से परखती आई है, जिसमें राज्य की जनता को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।आम आदमी पार्टी ही प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का माद्दा रखती है। प्रंचड बहुमत के साथ उत्तराखंड के आगामी चुनाव में पार्टी सरकार बनायेगी।

आप के नेता समाजसेवी डा राजे नेगी के संचालन में चले कार्यक्रम के दौरान प्रभाकर पोखरियाल, हरीश ध्यानी, पृथ्वी रावत,राजेन्द्र नेगी, सोहन पाल सिंह,आम आदमी पार्टी के लोक सभा प्रभारी सुनील लोहिया, नवीन मारया,संगठन मंत्री दिनेश असवाल अमित विश्नोई,विनायक गिरी, रेखा भंडारी,रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, पिंकी पोखरियाल, आरती कौशिक,अरविंद जोशी,नरेंद्र सिंह ऋषभ सिंह, दीपक भट्ट,सुरेश बहुखंडी,रमन चौहान,विमला नैथानी, उषा डोभाल,गुरप्रीत सिंह, दिनेश कुलियाल, गणेश बिजल्वाण, जगदीश कोहली,प्रशांत जोशी आदि मोजूद रहे।
