कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा
हरिद्वार।
विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओ पर प्रदेश सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा कराई गई।
कावड़ मेला शुरू होने से पूर्व प्रदेश के पर्यटन विकास मंत्री सतपाल महाराज सीसीआर टावर में हुई कावड़ मेला बैठक में इस बार का ऑडियो पर पुष्प वर्षा हेलीकॉप्टर से कराने की घोषणा की थी जिसको लेकर उनसे कई बार पुष्पवर्षा कराने पर सवाल जवाब भी पूछे गए। कावड़ मेला अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है पुष्प वर्षा कब होगी। हर की पौड़ी क्षेत्र में आज सुबह करीब 11 बजे एक हेलीकॉप्टर द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर द्वारा बरस के फूलों को देखकर मौके पर उपस्थित कांवड़ियों ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो भी बना सभी की निगाहें आकाश की तरफ थी और सभी के मोबाइल सिर से ऊपर हाथों में थे और सभी लोग रोमांचित हो कर बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।



