सुबोध उनियाल ने आईएमए देहरादून के स्थापना दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, चिकित्सकों की भूमिका पर दिया

Lok Kesari News
देहरादून/27 अप्रैल 2026
राज्य में आधुनिक चिकित्सा (एलोपैथी) को संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यरत भारतीय चिकित्सा संघ, देहरादून के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सकों द्वारा मरीजों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठ सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशील, उत्तरदायी और सकारात्मक कार्य-संस्कृति का विकास समय की मांग है।
सुबोध उनियाल ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय चिकित्सा संघ के पदाधिकारी प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यमंत्री पुनीत मित्तल, श्रीमती गीता खन्ना सहित संघ के पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

