हरिपुर कला में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बढ़ाया उत्साह

Lok Kesari News
ऋषिकेश, 9 मई2026
हरिपुर कला क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को माला एवं पटका पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि गुरुजनों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन, समर्पण और तपस्या का भी प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं तथा आगे चलकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गीतिका शर्मा, पूजा ग्वाड़ी, लक्ष्मी जुगलान एवं धर्मेंद्र ग्वाड़ी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कार्तिक सिलस्वाल, प्रियांशु पवार, अखिलेश कोठारी, सिद्धार्थ शर्मा, अंजली, अंशिका, गोपी रावत, अमन तिवारी, दिशा, किरण कश्यप, शिविका, मानसी, प्रीति शर्मा, झलक चौधरी, दिव्या पांडे, काजल भारती, सक्षम चौधरी, सोनाक्षी गर्ग, इशिता गोस्वामी, स्मृति लखेड़ा, दीपक जोशी एवं सोनीका असवाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

